फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi sports

नए साल में खेलों से होगा आगाज

Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
kaushambi sports
other
वर्ष 2016 में जिन खिलाड़ियों ने संघर्ष किया। अब वही नए साल में अपने खेलों के जरिए कौशाम्बी का आगाज करने जा रहे हैं। दक्षिण कोरिया जाने की जिद है तो प्रदेश में कौशाम्बी का झंडा फहराने का जुनून है। इन खिलाड़ियों के उत्साह को देखकर प्रशिक्षकों का भी सीना चौड़ा है, इसीलिए वह भी इनके साथ तीन से चार घंटे पसीना बहा रहे हैं। परिषदीय विद्यालय के यह छात्र वर्ष 2017 में अपना व कौशाम्बी का नाम रौशन करने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन


  जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर है पवैया प्राथमिक विद्यालय। यहां खिलाड़ियों की एक पूरी जमात है। जूडो-कराटे, ताइक्वांडो के अलावा हैंडबाल, कबड्डी और खो-खो की विधा में पारंगत होने के लिए खिलाड़ी फटे-पुराने कपड़ों में तीन से चार घंटे रियाज कर रहे हैं। कोई नंगे पैर दौड़ता है तो कोई जूते के साथ। प्रशिक्षक हीरालाल एम कैथल प्रतिदिन बच्चों को रियाज कराते हैं। वहीं बास्केट बाल का प्रशिक्षण देने के लिए मंजू चौधरी मूरतगंज से और कड़ा ब्लॉक के शिक्षक देवेश सिंह हैंडबाल सीखाने प्रतिदिन आते हैं। राजू सिंह खो-खो और मानस कुमार मिश्र कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस विद्यालय में अमूरा प्राथमिक विद्यालय के छात्र भी आते हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षकों का कहना है कि उनकी निगाह एक-एक खिलाड़ी पर है। सब बेजोड़ हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह कौशाम्बी का नाम जरूर रौशन करेंगे। इसकी वजह वह यह बताते हैं कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में यह सबसे बेहतर साबित हुए थे। हीरालाल एम कैथल ने बताया कि खो-खो, कबड्डी, जिमनास्टिक, बास्केट बॉल, हैंडबॉल, फुटबाल के लिए कुल आठ टीमें कौशाम्बी से प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। जनवरी माह में प्रतियोगिता शुरू होगी। दक्षिण कोरिया में होने वाली प्रतियोगिता के ट्रायल की तैयारी भी जोरों पर चल रही है। उपकरण न होने पर प्रशिक्षक सात सदस्यीय टीम को इलाहाबाद में प्रशिक्षण दिला रहे हैं ताकि टीम कहीं से कमजोर साबित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 को रवाना होगी टीम, 31 को होगा ट्रायल
पवैया प्राथमिक विद्यालय के छात्र 28 दिसंबर को गुजरात के आनन्द के लिए रवाना होगा। यहीं दक्षिण कोरिया में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। देश के सभी राज्यों के खिलाड़ी यहीं इकट्ठा होंगे। ट्रायल में बाजी मारने वाले खिलाड़ी को ही दक्षिण कोरिया भेजा जाएगा। 31 दिसंबर को यह यह ट्रायल होगा। प्रशिक्षक ने बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है।

खेल मैदान में बन रहा डाइनिंग शेड
मंझनपुर (ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मेें गोल्ड जीतने वाले उदीयमान खिलाड़ियों को जल्द ही दूसरा ठिकाना ढूंढ़ना पड़ेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ग्राम प्रधान ने मनमानी करते हुए पवैया प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान के बीच में डाइनिंग शेड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे खिलाड़ी व प्रशिक्षक मायूस हैं।



खेल मैदान के बीच में यदि डाइनिंग शेड बन रहा है तो गलत है। वह डीपीआरओ को भेजकर इसकी जांच करवाएंगे। साथ ही पूरा प्रयास करेंगे बच्चों का खेल मैदान बचा रहे।
अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed