फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Sensation from bike rider milkman shot dead

कौशाम्बी : बाइक सवार दूधिए की गोली मारकर हत्या से सनसनी

Thu, 17 Mar 2022 02:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 02:09 AM IST
सार

पिपरी कोतवाली इलाके के तियरा गांव निवासी श्याम यादव पुत्र सुरेंद्र यादव क्षेत्र के ही चंद्रसेन गांव में दूध कारोबारी है। बुधवार की शाम वह बाइक से दूध लेने के लिए गया था। देर रात करीब नौ बजे वह दूध लेकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Kaushambi: Sensation from bike rider milkman shot dead
हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिपरी कोतवाली इलाके के चंद्रसेन गांव में बुधवार की रात  दूध लेकर घर लौट रहे दूधिये को  बदमाशों ने गोली मार दी । सीने में गोली लगने से दूधिया गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इकट्ठा हुए लोगों ने दूधिये को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल के बाद प्रयागराज एसआरएन रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन



पिपरी कोतवाली इलाके के तियरा गांव निवासी श्याम यादव पुत्र सुरेंद्र यादव क्षेत्र के ही चंद्रसेन गांव में दूध कारोबारी है। बुधवार की शाम वह बाइक से दूध लेने के लिए गया था। देर रात करीब नौ बजे वह दूध लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह चंद्रसेन गांव के पास पहुंचा तभी पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर निशाना लगाते हुए गोली चला दिया। गोली श्याम यादव के सीने में जा लगी। इससे वह लहू-लुहान होकर वह जमीन पर तड़पने लगा।
विज्ञापन




गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को लेकर घायल दूधिये को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया है। अस्पताल में इलाज के दौरान दूधिये ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। बदमाश कौन थे और किन कारणों से दूधिये को गोली मारी गई? इसको लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed