{"_id":"5cd7260cbdec2207362d0fe5","slug":"kaushambi-seized-the-house-of-saraf-for-mortgages-and-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में सराफ के कुनबे को बंधक बनाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में सराफ के कुनबे को बंधक बनाकर लाखों की चोरी
Sun, 12 May 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव में शुक्रवार रात एक सराफ के कुनबे को बंधक बनाकर चोरों ने नकदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
महमूदपुर मनौरी निवासी रामबाबू वर्मा ने घर के समीप की आभूषणों की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। रात को दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने उन सभी कमरों की बाहर से सिटकनी बंद कर दी, जिसमें लोग सो रहे थे। इसके बाद आलमारी, बक्से का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद, लगभग दो तोला सोने व एक किलो चांदी के गहने उठा ले गए। सुबह सोकर उठे घर के लोगों ने कमरे की सिटकनी बाहर से बंद देखी तो उनके होश उड़ गए।
शोर-शराबे पर जुटे पड़ोसियों ने सिटकनी खोलकर किसी तरह कुनबे को बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। घटना से इलाकाई लोगों में नाराजगी है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।