{"_id":"65a4e56c472f8f07b80c8998","slug":"kaushambi-schoolgirl-who-had-gone-with-her-sister-to-defecate-was-hit-by-a-train-student-died-sister-narro-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : शौच के लिए बहन के साथ गई स्कूली छात्रा को ट्रेन ने मारी टक्कर,छात्रा की मौत, बहन बाल बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : शौच के लिए बहन के साथ गई स्कूली छात्रा को ट्रेन ने मारी टक्कर,छात्रा की मौत, बहन बाल बाल बची
Mon, 15 Jan 2024 01:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:27 PM IST
सार
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टोड़ी का पूरवा गांव की है। नीलम (13) पुत्री हरीलाल सरोज भरवारी के कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। नीलम का इसी साल कक्षा छह में दाखिला कराया गया था।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मूरतगंज कौशाम्बी जिले में शौच के लिए बहन के साथ गई स्कूली छात्रा को ट्रेन ने टक्कर मार दी। ट्रेन की टक्कर लगते ही दोनों बहनें छिटक कर दूर जा गिरीं। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाल बाल बच गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टोड़ी का पूरवा गांव की है। नीलम (13) पुत्री हरीलाल सरोज भरवारी के कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा थी। नीलम का इसी साल कक्षा छह में दाखिला कराया गया था। नीलम सुबह अपनी बहन के साथ शौच के लिए जा रही थी, तभी घने कोहरे के चलते अचानक ट्रेन से टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से नीलम की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन बाल बाल बच गई।
विज्ञापन
ट्रेन की टक्कर से नीलम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं मृतका के परिजनों,रिश्तेदारों और ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में किसी के पास शौचालय नहीं है, जिसके चलते सभी लोग खेत अथवा रेलवे लाइन की तरफ ही शौच लिए जाते हैं।शौच के लिए के दौरान आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं लोगों का यह भी आरोप है कि यादि शौचालय होता तो ऐसी घटना नहीं होती।