{"_id":"668735cd94503cb066082934","slug":"kaushambi-remained-top-in-the-state-for-the-second-day-in-registering-information-online-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113582-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ऑनलाइन सूचनाएं दर्ज कर दूसरे दिन भी सूबे में अव्वल रहा कौशाम्बी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ऑनलाइन सूचनाएं दर्ज कर दूसरे दिन भी सूबे में अव्वल रहा कौशाम्बी
Fri, 05 Jul 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन सूचनाएं दर्ज करने में जनपद लगातार दूसरे दिन प्रदेश में अव्वल रहा। यहां के शिक्षकों ने 43 फीसदी बच्चों की उपस्थिति व 41 फीसदी को एमडीएम खिलाने की ऑनलाइन सूचना पोर्टल पर दर्ज कर जिले को टॉपर बनाए रखा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से बच्चों एवं शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के साथ ही 12 तरह के रजिस्टरों की सूचना प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर प्रदेश भर के शिक्षक हो-हल्ला मचा रहे हैं। वहीं, 26 जून को जिले की कमान संभालते ही डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा को इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया। नतीजतन पहली जुलाई से ही इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे। दरअसल, आईएएस मधुसूदन हुल्गी जिले में तैनाती से पहले तकरीबन दो साल तक एडिशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर सर्व शिक्षा अभियान के पद पर काम कर चुके हैं। यही वजह रही कि जिले के शिक्षक प्रेरणा पोर्टल की डिजिटल पंजिकाओं में सूचना दर्ज करने में रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर डाटा विश्लेषण के दौरान पाया गया कि एक जुलाई को जनपद के 1088 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 1,39,878 बच्चों के सापेक्ष यहां के शिक्षकों ने 23 प्रतिशत उपस्थिति व 21 प्रतिशत मिड-डे-मील ऑनलाइन दर्ज कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। इस दिन हमीरपुर जनपद क्रमश: 24 व 23 प्रतिशत उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कर अव्वल रहा। अगले ही दिन दो जुलाई को कौशाम्बी जिले के शिक्षकों ने 35 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति व 29 फीसदी एमडीएम की सूचना प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कर हमीरपुर को पछाड़ते हुए प्रदेश में टॉप किया। जिले के शिक्षकों की बादशाहत लगातार दूसरे दिन भी कायम रही। तीन जुलाई को यहां के शिक्षकों ने 43 व 38 प्रतिशत हाजिरी ऑनलाइन किया। जबकि, हमीरपुर जनपद क्रमश: 38 व 36 फीसदी के साथ दूसरे और बागपत 32 व 33 प्रतिशत सूचनाएं ऑनलाइन कर तीसरे स्थान पर रहा।