फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi remained colder than Kullu in Himachal, mercury @ 6 degree Celsius

Kaushambi News: हिमाचल के कुल्लू से सर्द रहा कौशाम्बी, पारा 6 डिग्री सेल्सियस

Wed, 17 Jan 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 17 Jan 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi remained colder than Kullu in Himachal, mercury @ 6 degree Celsius
जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जोकि, हिमाचल के कुल्लू जिले से भी कम है। यह इस सीजन की सबसे सर्द रात है। दिन का तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी कुल्लू के अधिकतम तापमान 20.7 से कम है। इस बार की सर्दी में यह दूसरा मौका है जब कौशाम्बी में दिन का तापमान कुल्लू से कम रहा। शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


कोहरा संग गलन अब भी गले पड़ी है। सर्द हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरफ चुभीं। हर कोई ठिठुरता दिखाई दिया। दिन में बाहर निकले लोग भी अलाव खोजते नजर आए। 12 बजे के बाद निकली हल्की धूप भी राहत न दे सकी। चार बजे के बाद सर्दी का सितम बढ़ने लगा। रात होते-होते बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

शीतलहर से आम लोग ही नही, पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। मंझनपुर चौराहे, ओसा और समदा चौराहा समेत जहां भी अलाव जलते हैं, वहां रात में मवेशी आग घेरकर बैठ जाते हैं। पूरी रात अलाव के पास ही बिताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंबुरा निवासी सुनील मिश्रा कहते हैं कि सर्दी तो पिछले साल भी पड़ी थी, लेकिन तेवर ऐसे नहीं रहे। कुछ दिन कोहरा पड़ने के बाद मौसम साफ हो गया था। कम से कम दिन में तो धूप राहत दे देती थी। इस बार तो कई दिन से ऐसी धूप मिली ही नहीं जो सर्दी में कुछ सुकून दे सके।
घना का पूरा के अयोध्या प्रसाद ने बताया कि सुबह से धूप निकलने की राह देख रहा था। दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन राहत नहीं मिली। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मौसम का यह सबसे ठंडा दिन रहा है। बुधवार को पारा कुछ चढ़ेगा, लेकिन गलन बनी रहेगी।

चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, धूप होगी कमजोर
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पीछे बड़ा कारण पछुआ आघात का प्रभाव है। इसमें भूमध्य सागर से आने वाली हवाएं हिमालय होते हुए मैदानी इलाकों में पहुंचती है। जिससे ठंड में इजाफा होता है। आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेंद्र राय का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके कारण सर्दियों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। धूप निकली भी तो कमजोर होगी।





घरों में कैद हुए बच्चे, छात्र-छात्राएं भी परेशान



कांशीराम कालोनी की रहने वाली सविता देवी कहती हैं कि घर में एक सात साल का बेटा और एक पांच साल की बेटी है। सर्दी के कारण कहीं बीमार न पड़ जाएं, इसलिए कई दिन से इन्हें बाहर नहीं निकला। बच्चे भी घर में कैद होकर रह गए हैं।

कादीपुर के रहने वाले मनोज केसरवानी ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा देनी है। भरवारी में कोचिंग पढ़ता है। कादीपुर से भरवारी तक जाने में ही सर्दी के कारण हालत खराब हो जाती है। कोचिंग पहुंचने के बाद उंगलियां काम ही नहीं करतीं। लिखना-पढ़ना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed