{"_id":"61c87b1b5475e812102fa681","slug":"kaushambi-puddles-of-notes-coming-out-of-the-walls-of-those-who-have-been-out-of-power-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : सत्ता से बाहर हुए लोगों की दीवारों से निकल रहीं नोटों की गड्डियां: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : सत्ता से बाहर हुए लोगों की दीवारों से निकल रहीं नोटों की गड्डियां: योगी
Sun, 26 Dec 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:54 PM IST
सार
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम ने बगैर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पहले सड़कों का पैसा नेताओं की जेब में जाया करता था। आज दोआबा के बेटे (डिप्टी सीएम केशव प्रसाद) के नेतृत्व में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच साल पहले जनता ने जिन लोगों को सत्ता से बाहर कर दिया था, आज उनकी दीवारों से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। वर्ष 2017 से पहले भ्रष्टाचार का यह पैसा नेताओं की जेब में जाया करता था। आज इनकम टैक्स के जरिए यही पैसा विकास कार्यों में खर्च किया जा रहा है। ये बातें रविवार को मुख्यमंत्री ने जिले में 87 करोड़ की लागत से बनी 99 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान कहीं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम ने बगैर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पहले सड़कों का पैसा नेताओं की जेब में जाया करता था। आज दोआबा के बेटे (डिप्टी सीएम केशव प्रसाद) के नेतृत्व में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। भाजपा ने पहले ही कहा था कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे, वही करके दिखाया गया।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में गरीबों को मिलेंगे आवास
माफिया की हवेलियों पर बुलडोजर चलवाकर वहां पर गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। प्रयागराज से इसकी शुरुआत होने जा रही है और आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में गरीबों को आवास दिलाए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लालबहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।