{"_id":"66546c2dcc9511605b06f737","slug":"kaushambi-objectionable-posts-on-facebook-against-pm-modi-and-cm-yogi-proved-costly-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली शिक्षिका निलंबित, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली शिक्षिका निलंबित, एफआईआर दर्ज
Mon, 27 May 2024 06:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 May 2024 06:21 PM IST
सार
सिराथू ब्लाके नारायणपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात वर्षा ने 25 और 26 मई को पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिनजक टिप्पणी की थी। उनके फेसबुक अकाउंट से किए गए पोस्ट में पीएम और सीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल करना एक प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को महंगा पड़ गया। बीईओ ने आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कोखराज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। साथ ही बीएसए ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सिराथू ब्लाॅक के रूप नारायनपुर सैलाबी प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका वर्षा देवी धार्मिक ग्रंथों, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल कर रही थी। इसकी जानकारी होने पर बीएसए ने एबीएसए सिराथू को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एबीएसए ने रविवार को कोखराज कोतवाली में वर्षा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके अलावा 15 मई को एबीएसए के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका ड्यूटी से गैरहाजिर मिली थी। विद्यालय की रसोई में भी गंदगी मिली थी। जांच में मेन्यू के मुताबिक मध्यान्ह भोजन नहीं वितरित किए जाने के आरोप लगे थे। निरीक्षण के समय स्कूल में मात्र 15 बच्चे उपस्थित थे। जबकि एमडीएम पंजिका में रोजाना 50 से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। एबीएसए की रिपोर्ट पर सोमवार को बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने आरोपी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन