{"_id":"688c9b41a4e79577810e9b63","slug":"kaushambi-news-vehicle-of-devotees-going-to-take-bath-in-ganga-at-kada-dham-overturned-20-people-injured-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News : कड़ा धाम गंगा स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News : कड़ा धाम गंगा स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 20 लोग घायल
Fri, 01 Aug 2025 04:17 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Aug 2025 04:17 PM IST
सार
संदीपनघाट कोतवाली के मनोहरगंज मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह छोटा हाथी अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर पलट गया। हादसे में कड़ा धाम गंगा नहाने जा रहे 20 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने सभी को वाहन से बाहर निकाला।
विज्ञापन
छोटा हाथी पलटने से कड़ा धाम गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालु घायल।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
संदीपनघाट कोतवाली के मनोहरगंज मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह छोटा हाथी अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर पलट गया। हादसे में कड़ा धाम गंगा नहाने जा रहे 20 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने सभी को वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर आई पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के खटांगी गांव निवासी प्रेमचंद्र अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार की सुबह छोटा हाथी वाहन से गंगा स्नान करने के लिए कड़ा धाम जा रहे थे। इसी दौरान संदीपनघाट कोतवाली के मनोहरगंज मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर वाहन जीटी रोड पर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में वाहन पर सवार प्रेमचंद्र, विमला देवी, विजय कुमार, रीता देवी, मीरा देवी, रीना देवी, राधिका देवी, सरिता देवी, अभिषेक कुमार, निहाली, शंकर लाल, रंजीत कुमार, मंजू देवी और सविता देवी समेत 20 लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और वाहन से सभी को बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर आई पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन