फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

Kaushambi News: 4.30 करोड़ से ग्रामीणांचल की 22 बदहाल सड़कों को चमकाने की तैयारी

Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
मंझनपुर। करीब डेढ़ महीने तक चले गड्ढा मुक्त अभियान के बाद भी तमाम सड़कें बदहाल पड़ी हैं। यह वह मार्ग हैं, जो पैचिंग से दुरुस्त होने के काबिल नहीं थे। 46.9 किमी लंबी ऐसी ही 22 सड़कों को संवारने की तैयारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने की है। इन पर लगभग 4.30 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 15 नवंबर से 30 दिसंबर तक गड्ढा मुक्त अभियान चलाया गया। इसमें अरबों रुपये पानी की तरह बहाए गए। फिर भी शत-प्रतिशत सड़कें चलने के काबिल नहीं बन सकीं। काम केवल उन्हीं मार्गों पर हुआ जिनमें थोड़ी बहुत खामियां थीं या फिर प्रमुख मार्ग थे। ग्रामीणांचल की बहुत सी सड़कें ऐसीं हैं, जिनमें अब भी लोगों का चलना मुश्किल हैं। कनैली से महंगूपुर, बैगवां चौराहे से हिसामबाद, म्योहर से गड़ेरियन का पूरा, भरवारी-करारी मार्ग से मिर्जापुर खोजवापुर, राजापुर भरवारी से भेलखा, टेवां से धाता, सरसवां से बक्शीपार, दरियापुर पिपरकुंडी से चक सैयद अलीपुर, मूरतगंज राजापुर से शिवरा संपर्क मार्ग समेत अन्य तमाम सड़कें गड्ढों में तब्दील है। इनमें केवल गिट्टियां ही शेष बची हैं।
विज्ञापन

डामर कहीं दिखता ही नहीं। इन सड़कों को दुरुस्त करने में समय के साथ बजट की भी अधिक आवश्यकता है। इस नाते गड्ढा मुक्त अभियान में इनका उद्घार नहीं हो सका। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने अपने क्षेत्र की ऐसी ही 22 सड़कों को दुरुस्त कराने का खाका खींच लिया है। करीब 46.9 किमी लंबी इन सड़कों को चमकाने के लिए 4.30 करोड़ का स्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति और बजट मिलने का अफसरों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 सड़कों का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति की प्रत्याशा में इनकी टेंडर नोटिस जारी की गई है। स्वीकृति और बजट मिलते ही टेंडर कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
हंसाराम-एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी-निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed