फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

दो माह भी किताबों का बोझ नहीं सहन कर सके सरकारी बस्ते

Thu, 19 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
kaushambi news - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों में पढने वाले ज्यादातर बच्चों के बैग फट चुके हैं। बदहाल बैग की बार-बार सिलाई कराने में अभिभावक परेशान हैं। ज्यादातर अभिभावक अब अपने बच्चों की किताबें थैला में भरकर भेजने लगे हैं। खुद अभिभावक बैग की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 1410 परिषदीय स्कूलों में पढने वाले एक लाख 61 हजार 187 बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किए जाने का दावा किया गया। सरकारी दावे के मुताबिक वितरण दो महीने पहले हो चुका है। जबकि तमाम स्कूलों में बैग कुछ दिन पहले ही बांटे गए। बैग की गुणवत्ता खराब होने के कारण वह किताबों का बोझ सहन नहीं कर पा रहे हैं। प्राथमिक स्कूल तियरा के ज्यादातर बच्चों के बैग फट चुके हैं। बैग की या तो चेन फेल हो जाती है या फिर वह कंधे के पास बार्डर से फट रहे हैं। बैग के अंदर की तरफ कपड़े में चिपटी पॉलीथिन की परत भी पपड़ी बनकर निकल रही है। उधर जिले की आठों बीआरसी की पड़ताल किया जाए तो शिक्षा विभाग के अंदर चल रहे बड़े खेल का खुलासा हो सकता है। दरअसल जिस मकसद से बीआरसी की स्थापना की गई है वह असल में विभाग का स्टोर बन कर रह गई है। पंजीकरण के सापेक्ष स्कूलों में 50 फीसदी से कम बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इन्हीं बच्चों को बैग बांटा गया है। बाकी के बचे बैग को अगले शैक्षिक सत्र में खपाने के लिए बीआरसी में छिपाकर रखा गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार से होती है सेटिंग
मंझनपुर। शिक्षा विभाग के सूत्रों की माने तो शैक्षिक सत्र की शुरुआत में बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने का दबाव रहता है। इसी वजह से अध्यापक गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संचालकों से जानकारी लेकर पांच साल से ज्यादा उम्र वाले बच्चों का फर्जी तरीके से अपने यहां दाखिला दिखा देते हैं। जबकि इनमें से ज्यादातर बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ते होते हैं। विभाग के अफसर भी सब जानकर भी अंजान बने रहते हैं। इससे विभागीय अफसरों को दोहरा फायदा होता है। एक तरह पंजीकरण करने में अव्वल आना दूसरी तरफ किताब, मोजा-जूता, बैग, एमडीएम आदि में पैसा बचना।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम से मेल नहीं खाती हाजिरी
मंझनपुर। जिले के स्कूलों में हाजिरी रजिस्टर की हकीकत एमडीएम से परे रहती है। स्कूलों में बच्चों की संख्या भले ही कम रहे लेकिन स्कूल बंद होने के दौरान एमडीएम में बच्चों की संख्या ज्यादा दिखा दी जाती है।

शासन स्तर से बैग का टेंडर हुआ है। स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं हुआ। खंड शिक्षाधिकारियों ने बैग वितरण कराया भी है। फिलहाल गुणवत्ता को लेकर कहीं से शिकायत नहीं आई है।
स्वराज भूषण, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed