{"_id":"5dc472dc8ebc3e5af56eda83","slug":"kaushambi-news-kaushambi-news-ald2595790189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग धंधे विकसित कर रोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग धंधे विकसित कर रोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन
kaushambi news
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि उद्योग धंधे विकसित कर रोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना लागू किया है। यह योजना बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराकर आमदनी बढ़ाने का बेहतर माध्यम है।
प्रभारी मंत्री गुरुवार को नवीन मंडी ओसा में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, एमएसएमई विकास संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय उद्यम समागम एवं ओडीओपी उत्पाद प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश के समस्त जनपदों में उद्यम समागम एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत लोगों को स्वत: रोजगार लगाने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बताया कि कौशाम्बी में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत केले का चयन किया गया है। केले के पौधे को कई प्रकार से उपयोग में लाया जा सकता है। केला उद्योग को बढ़ावा देकर इससे पत्तल, दोना, कपड़े सहित अन्य वस्तुओं को बनाकर लोग अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। कहा कि कौशाम्बी का बहुत ही गौरवशाली एवं वैभवशाली इतिहास रहा है।
जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कुम्हारी कला, मछली पालन को भी बढ़ावा देने पर बल देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मिट्टी के बर्तन के उपयोग से प्रदूषण को रोकने, स्वास्थ्य रहने तथा आय बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि जनपद में बेरोजगारी दूर करने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने में यह कार्यक्रम उपयोगी साबित होगा। उन्होंने जनपद के विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। विधायक मंझनपुर लाल बहादुर व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने भी उद्यम समागम एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट आयोजन की सराहना किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि इससे लोग प्रेरणा लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित करते हुए खुद की आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण के लिए आए आवेदन पत्रों के गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय के भीतर निस्तारित करने का निर्देश बैंकों को दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संयुक्त निदेशक उद्योग प्रयागराज सुधांशु तिवारी ने वन प्रॉडक्ट कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
कुटीर उद्योगों के लगाए गए 40 स्टॉल
मंझनपुर। ओसा मंडी में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न कुटीर उद्योगो से उत्पादित वस्तुओं के प्रचार-प्रसार के लिए 40 स्टॉल लगाये गए गए हैं। प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने एक.एक स्टालों का अवलोकन कर सभी उत्पादों के में जानकारी लिया। साथ ही संबंधित स्टाल प्रभारियों को इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा । ताकि, प्रभावित होकर दूसरे लोग भी इस तरह के कुटीर उद्योग स्थापित कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें।
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे ऋण स्वीकृत पत्र
मंझनपुर। उद्यम समागम एवं ओडीओपी कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने विभिन्न येाजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण पत्र का वितरण किया। इसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्रकाश चन्द्र सोनकर व राजकुुमार को मोबाइल रिपेयरिंग के लिए पांच-पांच लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पिंकी त्रिपाठी को फर्नीचर उद्योग के लिए नौ लाख व मनीष कुमार मिश्रा को आयल स्पेलर के लिए दस लाख रुपये तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सुनीता देवी को केला चिप्स उद्यम लगाने के लिए 50 लाख रुपये ऋण स्वीकृत पत्र शामिल रहा। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत मीना देवी, सुनीता देवी तथा जगरानी को टोकरी बुनकर किट एवं पूजा देवी तथा किरन को नाई के किट टूल्स प्रदान किए। इसी तरह से सुनीता देवी, संतरा देवी, जानकी देवी, राधा देवी तथा सीमा मिश्रा को ओडीओपी योजना के तहत केला उत्पाद से संबंधित टूल किट प्रदान किया गया।
.