{"_id":"6a002248dd6c1eb2e30733cf","slug":"kaushambi-news-innocent-injured-in-celebratory-firing-wedding-celebrations-turn-into-mourning-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News : हर्ष फायरिंग में मासूम घायल, शादी की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News : हर्ष फायरिंग में मासूम घायल, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Sun, 10 May 2026 11:44 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 May 2026 11:44 AM IST
सार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के सैंता गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बरात में की गई फायरिंग के दौरान 9 वर्षीय मासूम शोभित के सीने में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मंझनपुर में हर्ष फायरिंग में घायल बालक।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के सैंता गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बरात में की गई फायरिंग के दौरान 9 वर्षीय मासूम शोभित के सीने में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सरायआकिल थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी 9 वर्षीय शोभित अपनी बुआ के घर सैंता गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में बरात के दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान चली एक गोली सीधे शोभित के सीने में जा लगी।
विज्ञापन
गोली लगते ही बच्चा लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में हड़कंप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन