{"_id":"7fba47cf913a78bcc16434fc6f982e05","slug":"kaushambi-news-hindi-news-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के लिए बहू पर टूटा कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के लिए बहू पर टूटा कहर
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 09 May 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं किए जाने पर जयंतीपुर गांव की विवाहिता को पीटकर ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। पर, दहेजलोभी ससुरालवाले बगैर मांग पूरी हुए उसे विदा कराकर घर में ले आने को तैयार नहीं हुए। शुक्रवार को विवाहिता के पिता की तहरीर पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मायाराम का पुरवा गांव की रहने वाले ननका ने बताया कि दो साल पहले उसने बेटी गुड्डी देवी की शादी जयंतीपुर गांव में अवधेश से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उससे बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसा और बाइक का इंतजाम नहीं हो सकने पर बेटी को परेशान किया जाना। ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दिया जब पखवारेभर पहले विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीटने के बाद उसे घर से भगा दिया गया। ससुरालवालों के कहर का शिकार हुई विवाहिता किसी तरह मायके पहुंची। उसने ससुरालिवालों के उत्पीड़न का सारी बातें घरवालों को बताई।
बेटी की हालत देख मायकेवाले सन्न रह गए। दूसरे दिन मायकवाले उसकी ससुराल गए। मान-मनौव्वल का प्रयास किया गया। बिरादरी की पंचायत भी बुलाई गई। पर, ससुराल के लोग मानें नहीं। थककर शुक्रवार को विवाहिता के पिता ननका ने घटना की तहरीर सरायअकिल कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से भगा देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ रज्जनलाल त्रिपाठी ने बताया कि दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।