{"_id":"45f8256e5bf9bd350b94d0d59871c678","slug":"kaushambi-news-hindi-news-656","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी पर आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
ड्रग लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ दवा दुकानदारों में जबरदस्त गुस्सा है। सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुंकार भरने वाले दुकानदारों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर दवा की दुकानें बंद करने की चेतावनी दी।
ड्रग लाइसेंस फीस में की गई बढ़ोत्तरी, दुकानों पर फार्मासिस्टों की अनिवार्यता और लाइसेंस नवीनीकरण की बाध्यता को लेकर सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने हुंकार भरी। झंडे-बैनर के साथ कलेक्ट्रेट में जुटे जिलेभर के दवा दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें ड्रग लाइसेंस में बढ़ाई गई मनमानी फीस वापस लेने, फार्मासिस्ट और नवीनीकरण की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की गई।
चेताया कि जल्द तीनों मांगें पूरी नहीं की गई, तो जिलेभर की सभी दवा दुकानें बंद करके सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कौशाम्बी केमिस्ट और ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री अशोक कुमार, डॉ.श्रीचंद्र चौरसिया, बालाजी, मानिकचंद्र यादव, मनोज कुमार, शिवकुटी अग्रहरि, नरेंद्र शुक्ल, शंभूनाथ वर्मा, मनोज कुमार, लालसिंह पटेल, धनराज सिंह यादव आदि मौजूद रहे।