{"_id":"681075cbea0b4f43b160c80a00ab6a6c","slug":"kaushambi-news-hindi-news-640","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो युवतियां एक महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो युवतियां एक महिला झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के शहजादपुर गांव की एक युवती, बड़ी बहन और भतीजी सोमवार आधी रात झुलस गई। तीनों को एसआरएन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक युवती की 4 मार्च को शादी है। सोमवार रात हादसे से कुछ देर पहले ही परिवार के लोग तिलक चढ़ाकर घर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक अलाव तापते समय कपड़ों में आग लगने से हादसा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी राम सजीवन सोनकर की बेटी सुनीता देवी (24) की 4 मार्च को शादी है। सोमवार को तिलक था। परिजन और रिश्तेदार शाम को तिलक लेकर हीरागंज (कुंडा) प्रतापगढ़ गए थे। रात करीब 10 बजे तिलक चढ़ाकर परिजन घर लौटे थे। परिवार के सभी लोग आग ताप रहे थे। करीब 11.30 बजे लोग सोने जाने लगे। बताया जाता है कि बगल में ढिबरी भी जल रही थी। उठते समय किसी का पैर लगने से ढिबरी गिरी और लुढ़ककर अलाव तक जा पहुंची। ढिबरी में भरा मिट्टी का तेल अलाव में गिरने से आग भड़क उठी।
इस दौरान वहां बैठी राम सजीवन की बेटी सुनीता देवी (24) के अलावा बड़ी बेटी लालती देवी (45) और नातिन सीमा (20) पुत्री लालती देवी के कपड़ों में आग लग गई। इनके कपड़ों में आग लगने से वे शोर मचाने लगीं। परिवार के लोग आग बुझाने में जुटे। हालांकि जब तक लोग आग बुझाते, तीनों गंभीररूप से झुलस गई थीं। परिजन इन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया।