{"_id":"def84662a09d25e40b1f6a5f9b248a89","slug":"kaushambi-news-hindi-news-637","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को नहीं मिला एक भी नकलची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को नहीं मिला एक भी नकलची
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित का इम्तहान
था। ढाई घंटे तक प्रभारी डीएम, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अफसर परीक्षा
केंद्रों का जायजा लेते रहे, लेकिन 129 परीक्षा केंद्रों में उन्हें एक भी
नकलची नहीं मिला। जबकि डीएम ने हिंदी की परीक्षा में ही करीब छह नकलची
पकड़ने के साथ ही दो केंद्रों को सामूहिक नकल में डिबार किया था। डीएम की
गैरमौजूदगी में अन्य अफसरों को गणित में एक भी नकचली नहीं मिलना दिनभर
चर्चा का विषय रहा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से चल रही है। मंगलवार को पहली बेला में हाईस्कूल गणित का इम्तहान था। सुबह 7 बजे से ही प्रभारी डीएम/सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, डीआईओएस, बीएसए समेत अन्य अफसर, उड़नदस्ते में शामिल अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने निकल पड़े थे। पूरे 2.30 घंटे तक अफसर संवेदन और अतिसंवेदनशील समेत अन्य परीक्षा केंद्रों की जांच करते रहे। इस दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से एक भी नकलची अफसर अथवा सचल दस्ते को नहीं मिला। जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कौशाम्बी नकलमंडी के नाम से कुख्यात है। बताया जाता है कि अधिकतर केंद्रों में नकल हो रही है।