{"_id":"e30a107421de54efe1c9c1843258286d","slug":"kaushambi-news-hindi-news-615","type":"story","status":"publish","title_hn":"129 केंद्रों पर 62 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
129 केंद्रों पर 62 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इसमें इस बार 62 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 129 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 49 परीक्षा केंद्र संवेदन और अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। जहां सामूहिक नकल होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस की विशेष चौकसी की व्यवस्था की गई है। डीएम ने चेताया है कि नकल होने पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 62 हजार 124 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 33 हजार 876 और इंटरमीडिएट के 28 हजार 248 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके लिए जनपद में कुल 129 स्कूलों को परीक्षाकेंद्र बनाया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं मुहैया करा दी गई हैं। वहीं परीक्षा केंद्र बने स्कूलों में बुधवार को दिनभर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान का काम होता रहा।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने की सारी तैयारियां कर ली गई है। किसी भी कीमत पर नकल नहीं होने दी जाएगी। बताया कि चिह्नित किए गए 49 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं नकल रोकने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदार बनाया गया है। सचल दस्ते अथवा अफसरों की जांच में यदि नकल होती मिली, तो वहां के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।