{"_id":"a6f487e5ea2cb6a614a7ef4de05cb395","slug":"kaushambi-news-hindi-news-599","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, कुपोषण मिटाओ अभियान के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ, कुपोषण मिटाओ अभियान के लिए निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संदेश के साथ केपीएल के आठवें संस्करण के तीसरे दिन लड़कियों की टीम के बीच क्रिकेट मैच हुए। इसमें लखनऊ और वाराणसी की टीमों ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं सौहार्द मैच में मीडिया ने जजेज एकादश और एडवोकेट्स एकादश ने शिक्षक एकादश को रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। मैच से पहले केपीएल की ओर से बेटी बचाओ, कुपोषण मिटाओ की जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें खिलाड़ियों के साथ स्कूल बच्चे, अफसर, सामाजिक संस्था के लोग शामिल रहे।
कौशाम्बी प्रीमियर लीग का आठवें संस्करण में शनिवार को बेटी बचाओ और कुपोषण मिटाओ का संदेश लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद नारे लगाते और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर खिलाड़ी, स्कूली बच्चे, सामाजिक संस्था के लोग बाजार से डायट मैदान तक पैदल चले। रैली में डीएम के अलावा सीडीओ ओपी आर्य, एडीएम श्रीकृष्ण, एएसपी वीरेंद्र कुमार, बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, सीओ सिटी रमाकांत यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शबीह हैदर आदि मौजूद रहे। वहीं रैली के बाद तीसरे दिन के मैच शुरू हुआ। पहला मैच मीडिया और जजेज एकादश के बीच हुआ।
जजेज एकादश ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाया। इसमें जनपद एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार ने शानदार 32 रनों की पारी खेली। जीत के लिए 66 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी मीडिया ने यह रोमांचक मुकाबला एक गेंद शेष रहने अपने नाम किया। वहीं एडवोकेट्स और शिक्षक एकादश का मैच वकीलों के नाम रखा। तीसरे दिन लड़कियों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इसमें वाराणसी और लखनऊ की टीमों ने अपने मैचों को जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में वाराणसी ने गोरखपुर प्रथम और लखनऊ में गोरखपुर द्वितीय टीम को शिकस्त दी।