{"_id":"d16cd5cad88a3b94293a4ba898dd463a","slug":"kaushambi-news-hindi-news-597","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ता मुकेश कुमार की हत्या से कौशाम्बी के वकीलों में जबरदस्त आक्रोश है। शुक्रवार को न्यायिक कार्य से रहे वकीलों में कचहरी में प्रदर्शन किया। डीजे और डीएम को ज्ञापन देकर शासन से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की।
कौशाम्बी कचहरी परिसर मंझनपुर में शुक्रवार को मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें लखनऊ में विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ता मुकेश कुमार की गोली मारकर की गई हत्या पर आक्रोश जताया गया। अधिवक्ता साधी की हत्या पर गुस्सा जताते हुए वकीलों ने दिनभर न्यायिक कार्य नहीं किया।
जनपद और सत्र न्यायाधीश को 4 सूत्रीय मांग पत्र दिया। इसमें न्यायिक कार्य से वकीलों के रहने की जानकारी देने के साथ ही सरकार से मृतक अधिवक्ता के आश्रित परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर अधिवक्ता बार के अध्यक्ष प्रेमनाथ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल, राजेंद्र द्विेदी, मनुदेव त्रिपाठी, रानू विश्वकर्मा, प्रकाशचंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।