फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

गंगाभक्तों की टोली चलाएगी स्वच्छता अभियान

Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
गंगा को निर्मल बनाने के लिए सबसे अहम है जन जागरूकता है। जनता में गंगा स्वच्छता की अलख जगाने के लिए भाजपा गंगा भक्तों की टोली बनाएगी। यह बातें बृहस्पतिवार को कालेश्वर आश्रम कड़ा आए नमामि गंगे के राष्ट्रीय प्रभारी शिवप्रकाश मिश्र ने कही। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने गंगा स्वच्छता पर गंभीरता से काम करने का आह्वान भी किया।


गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नमामि गंगा योजना चालू की है। इस योजना के अखिल भारतीय प्रभारी बनाए गए भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र बृहस्पतिवार को कड़ा के कालेश्वर आश्रम आए थे। यहां उन्होंने सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष रमेश पासी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दुनिया में बढ़ते प्रदूषण के खतरे के प्रति लोगों को आगाह किया। कहाकि लगातार गंगा प्रदूषित होती जा रही है। अरबों रूपये स्वच्छता के नाम पर खर्च करने के बाद भी मां गंगा का जल निर्मल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


गंगा में यह निर्मलता तब तक नहीं आएगी, जब आमजन इसके लिए जागरूक नहीं बनेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और भाजपा इसके लिए गंभीर है। गंगा को निर्मल बनाने के लिए जन जागरूकता लाने के लिए गंगाभक्तों की टोली बनाई जाएगी। जो गंगा घाटों पर मौजूद रहकर आमजन को गंगा को प्रदूषित नहीं करने की अलख जगाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक शिवदानी, पुष्पा देवी, पुरूषोत्तम लाल, आद्या प्रसाद पांडेय, सप्तमी प्रसाद पंडा,  अरूण कुमार केसरवानी, प्रेमचंद्र चौधरी, अनामिका देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed