{"_id":"c6eeacc2f239b0c03527f7c38632e7c4","slug":"kaushambi-news-hindi-news-589","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 पदों के लिए 125 युवकों ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 पदों के लिए 125 युवकों ने दिया साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन की ओर से हुनरमंद बनाए गए 12 युवक बुधवार को नौकरी पा गए। मंझनपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय में निजी संस्था की ओर से नौकरी के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। जहां 12 पदों के लिए कुल 125 युवक-युवतियों ने किस्मत आजमाई।
कनवैस एवं पीआईटी इंडिया लिमिटेड की ओर से बुधवार को सेवायोजना कार्यालय मंझनपुर में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी ने प्रबंधक के एक पद, सहायक प्रबंधक के तीन और वालंटियर के 8 पदों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू कराया। इसमें कौशल मिशन योजना के तहत हुनरमंद बने 125 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी मणिमोहन ओझा ने बताया कि साक्षात्कार में आए युवक-युवतियों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच के साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता और हुनर की जांच की गई।
बताया कि प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और वालंटियर के सभी पदों पर योग्य युवक-युवतियों का चयन कर लिया गया है। इस मौके पर कंपनी के प्रबंधक शशांक शेखर पांडेय मौजूद रहे।