फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मुर्दों के नाम बना दिया राहत चेक

Wed, 10 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Wed, 10 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
बेमौसम बारिश में बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे में खेल हो रहा है। लेखपाल ने दो-दो साल पहले मर चुके किसानों के नाम चेक बना दिया है। यही नहीं मुर्दों के हस्ताक्षर भी प्रमाणित कर दिए गए हैं। परिवार के लोग मुर्दों के नाम पर बने आपदा राहत राशि के चेक के भुगतान में फर्जीवाड़ा करने को मजबूर हैं। लेखपालों के इस खेल का भंडाफोड़ बुधवार को एसबीआई की चायल शाखा में हुआ। जहां मुर्दों के नाम बने चेक का फर्जी आईडी लेकर भुगतान के लिए जलालपुर शाना गांव के लोग आए थे। शाखा प्रबंधक ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। बैंक प्रबंधक ने बताया कि दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।


बीते वर्ष फरवरी, मार्च में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कौशाम्बी के लाखों किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। प्रभावित किसानों को शासन की ओर से राहतराशि का चेक दिया जा रहा है। पर, इसमें लेखपाल अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसी ही मनमानी चायल ब्लॉक के जलालपुर शाना गांव में की गई है। जहां लेखपाल ने तीन मृतकों के नाम राहतराशि चेक बनाते हुए उनके हस्ताक्षर प्रमाणित कर दिया। एसबीआई चायल के शाखा प्रबंधक रामबाबू ने बताया कि जलालपुर साना गांव के समोदी पुत्र परऊ, रामदास पुत्र प्यारेलाल और कुन्दन पुत्र रामसरन के नाम की चेक और फर्जी आईडी लेकर बुधवार को लोग भुगतान के लिए बैंक आए थे।
विज्ञापन


 चेक लेकर बैंक आए गांव के राम सजीवन पर बैंककर्मी को शक हुआ। पूछताछ करने पर वह घबरा गया और बता दिया कि यह चेक जिस व्यक्ति का है। उसकी दो साल पहले मौत हो चुकी है। कैशियर ने राम सजीवन को भुगतान नहीं किया। उसे डांटकर भगा दिया। जबकि अन्य जो लोग मृतक का चेक लेकर भुगतान को आए थे, भाग निकले। शाखा प्रबंधक की मानें तो लेखपाल ने मनमानी करते हुए मृतकों के नाम चेक जारी कर दिया है। बताया कि दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा। मामले में एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि राहतराशि चेक वितरण की जिम्मेदारी तहसीलदार को दी गई है। उनसे रिपोर्ट ली जाएगी। वहीं तहसीलदार बीडी गुप्ता का कहना है कि ऐसी मनमानी की गई है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed