{"_id":"6723e53cb7dd1708deed12cce6e8ea2e","slug":"kaushambi-news-hindi-news-581","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव सकुशल सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव सकुशल सम्पन्न
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमागहमी के बीच कौशाम्बी के 6 ब्लॉकों में रविवार को ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव सम्पन्न हो गया। इसमें मंझनपुर से सपा के हरिमोहन यादव, सिराथू से निर्दलीय जीतेंद्र सोनकर, कड़ा से निर्दलीय अनुज सिंह, मूरतगंज से निर्दलीय मोहम्मद सऊद, सरसवां से बसपा की विद्या देवी और चायल से सपा की निर्मला देवी ने जीत दर्ज की। जबकि नेवादा से सपा की बबुली देवी और कौशाम्बी से सपा की मैकी देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गईं थीं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बीडीसी सदस्यों के निर्वाचन के बाद रविवार को ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच दिन में 11 बजे से 3 बजे तक कौशाम्बी के मंझनपुर, सिराथू, कड़ा, मूरतगंज, चायल और सरसवां ब्लॉक में मतदान शुरू हुआ। इस दौरान प्रमुख पद के दावेदार के समर्थक अपने-अपने पाले के बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक लाकर मतदान कराते रहे। मतदान के निर्धारित समय से करीब घंटेभर पहले तक ज्यादातर ब्लॉकों में सभी बीडीसी सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती कराई गई।