फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

समस्याओं को लेकर गरजा डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ

Fri, 05 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 05 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
वेतन विसंगति समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने शुक्रवार को मंझनपुर में धरना दिया। मंझनपुर में दिनभर हुंकार भरने वाले अभियंताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें मांगे पूरी नहीं होने पर 15 से लखनऊ में धरना और 18 से बेमियादी हड़ताल का एलान किया गया है।


वेतन विसंगति, समयमान पदोन्नति, छठे पुनरीक्षित वेतनमान का अवशेष भुगतान, पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने जैसी अपनी मांगों को लेकर अभियंताओं ने आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। इसीक्रम में शुक्रवार को अभियंताओं ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना दिया। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर अभियंताओं की समस्याओं के निराकरण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी शासन अभियंताओं की मांगों, उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। यह अब बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन



धरने के बाद हुंकार भरते हुए अभियंताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें 10 दिन में मांगे पूरी नहीं होने पर 15 से लखनऊ में धरना और 18 से बेमियादी हड़ताल का एलान किया गया है। इस मौके पर विजय पाल, आदित्य नारायण, अश्विनी कुमार, हिमांशु यादव, चंद्रशेखर आजाद, इंद्रजीत, केपी लाल, एपी सिद्दीकी, आफताब अहमद, एके शर्मा, सुरेश कुमार कुशवाहा, सुनील यादव, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed