{"_id":"1f797cbc8d09eb42a16187aa7f2cc132","slug":"kaushambi-news-hindi-news-563","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को योजनाओं का लाभ, गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को योजनाओं का लाभ, गरजे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आवास, पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ अपात्रों को दिए जाने का आरोप लगाते हुए बैरिया का पुरा गांव के लोगों ने बुधवार को डीएम का घेराव किया। मंझनपुर तहसील दिवस में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर लाभार्थियों के सत्यापन की मांग की।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बैरिया का पुरा गांव निवासी विद्या देवी, मालती देवी, राम सनेही, राजपति, ननकी देवी, परसिया देवी, राजकुमारी, कमला देवी, गीता देवी आदि ने बुधवार को मंझनपुर तहसील दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं और ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से गरीबों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ अपात्रों को दिया जा रहा है।
महिलाओं की मानें तो उनके गांव में कुल 167 लोहिया आवास आवंटन का लक्ष्य आया था। पर, प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने मनमानी करते हुए ऐसे लोगों को आवास आवंटित कर दिया है, जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं। प्रधान ने अपने पुरवे के 84 लोगों को आवास दे दिया। जबकि अन्य पुरवे हिसामपुर, खुटीपर, बैरिया का पुरा के सिर्फ 83 लोगों को आवास दिया गया है। ऐसी ही मनमानी इंदिरा आवास, समाजवादी पेंशन, शौचालय आवंटन में भी की गई है। महिलाओं ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर आवास, पेंशन, शौचालय आदि के सत्यापन की मांग की। डीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम से सत्यापन का भरोसा प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को दिया है।