फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi news

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

Tue, 21 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 21 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
बहन की शादी की तैयारी के लिए मुंबई से घर आ रहे बनी खास (कौशाम्बी) गांव के युवक शिवमिलन (25) की नासिक में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। साथ रहा छोटा भाई और बहनोई शव लेकर सोमवार की सुबह घर पहुंचे, तो परिवार में कोहराम मच गया। शव देखते ही युवक की पत्नी तो गिरकर अचेत हो गई।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बनीखास गांव निवासी तीरथलाल के चार बेटों में सबसे बड़ा शिवमिलन (25) मुंबई में अपने छोटे भाई रामबाबू और बहनोई मनोज कुमार के साथ कपड़े धुलने और प्रेस करने का काम करता है। उसकी छोटी बहन सुशीला देवी की शादी तीन जून को होनी है। शादी के तैयारी के लिए शिवमिलन भाई और बहनोई के साथ मुंबई से घर आ रहा था। उसके साथ रहे रामबाबू ने बताया कि सभी लोग मुंबई से फैजाबाद तक जाने वाली साकेत एक्सप्रेस में बैठे थे। जैसे ही ट्रेन नासिक पहुंची, नाश्ता खरीदने के लिए शिवमिलन ट्रेन से उतरने लगा।
विज्ञापन


 जिस समय वह ट्रेन से उतर रहा था, ट्रेन धीरे-धीरे चल ही रही थी। इससे वह फिसलकर नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामबाबू ने हादसे की जानकारी घरवालों को दी। साथ ही वह बहनोई के साथ किसी तरह शव लेकर सोमवार की सुबह घर पहुंचा। जैसे ही शव घर आया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप, भाई-बहन बिलख उठे। पति का शव देखते ही उसकी पत्नी को गिरकर अचेत हो गई। बहन की शादी की सारी खुशियां हादसे से गम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed