{"_id":"eb2ed0c234406c7c334aa20b262cefc4","slug":"kaushambi-news-hindi-news-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने सदन में उठाया लाठीचार्ज का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने सदन में उठाया लाठीचार्ज का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और घायलों से मिलने गए सांसद से पुलिस की बदसलूकी का मामला सोमवार को सदन में गूंजा। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए सांसद विनोद सोनकर ने केंद्र सरकार से इसकी सीबीआई से जांच की मांग की। साथ ही लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष और डीएम, एसपी इलाहाबाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि पीसीएस परीक्षा का पर्चा लीक होने पर परीक्षा निरस्त किए जाने और आयोग के अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र इलाहाबाद में आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों पर शांति जुलूस के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। इसमें घायल छात्रों से मिलने बेली हास्पिटल पहुंचे कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर से भी पुलिसवालों ने बदसलूकी की। सांसद ने पुलिस पर खुद के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है।
इस मुद्दे पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सांसद ने डीएम इलाहाबाद के आवास के सामने धरना भी दिया। सांसद ने सोमवार को इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया। शून्यकाल में उन्होंने सदन के सामने इस मुद्दे को उठाते हुए सांसद ने इलाहाबाद पुलिस पर शासन के निर्देश पर छात्रों के साथ उनके ऊपर भी लाठी बरसाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच के साथ ही लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष और इलाहाबाद के डीएम, एसपी एवं अन्य दोषी अफसरों को निलंबित करने, उनके खिलाफ अन्य कार्रवाई किए जाने की मांग की।