{"_id":"70e5d21e84d20949c4b4d1c4c8b2154d","slug":"kaushambi-news-hindi-news-546","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल के लिए परीक्षाकेंद्र में छात्रों ने किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल के लिए परीक्षाकेंद्र में छात्रों ने किया बवाल
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में नकल नहीं होने पर परीक्षा केंद्र रिजवी कालेज करारी में छात्रों ने जमकर बवाल किया। कापियां फाड़ने के साथ छात्रों ने तोड़फोड़ की। उड़नदस्ते से परीक्षार्थी भिड़ गए। बवाल से कालेज में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकारकर उपद्रवी छात्रों को शांत कराया।
एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। करारी स्थित रिजवी कालेज में बाबू सिंह डिग्री कालेज सयारा के 108 और राम सजीवन सिंह डिग्री कालेज जयंतीपुर के करीब 200 छात्र-छात्राओं की परीक्षा थी। सुबह जैसे ही परीक्षा शुरू हुई। 15 मिनट बाद ही नकल नहीं होने पर राम सजीवन डिग्री कालेज के छात्र हंगामा करने लगे। इनका आरोप था कि परीक्षा फार्म भराने के समय नकल के नाम पर उनसे पैसा लिया गया है। ऐसे में उन्हें नकल करने दी जाए। पर, परीक्षा केंद्र में नकल नहीं करने दी गई।
इससे भड़के छात्रों ने एक दूसरे की कापियां फाड़नी शुरू कर दी। इतना ही नहीं परीक्षा हाल में तोड़फोड़ करते हुए परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक और वहां मौजूद सचल दल से भिड़ गए। इससे कालेज में अफरातफरी मच गई। छात्रों के बवाल को देखते हुए लोग सहम गए। प्राचार्य ने घटना की जानकारी करारी थाने की पुलिस को दी। कालेज में बवाल की खबर लगते ही पहुंची पुलिस ने डंडा फटकारकर उपद्रव मचा रहे छात्रों को खदेड़ा। उपद्रवियों के बाहर निकल जाने के बाद अन्य छात्रों ने परीक्षा दी। मामले में कालेज के प्राचार्य और प्रबंधक की ओर से किसी भी तरह की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। प्रबंधक कर्रार हुसैन का कहना है कि नकल नहीं करने देने पर कुछ छात्रों ने हंगामा किया था।