{"_id":"ec1d96c400c02dee89ef7ce70693f9bb","slug":"kaushambi-news-hindi-news-535","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाबा में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। सुबह-शाम की ठंड की चपेट में आकर लोग मौत के गाल में समा रहे है। मंगलवार की सुबह चायल के औधन गांव के पूर्व प्रधान की ठंड लगने से मौत हो गई। सुबह पेट और सीने में तेज दर्द उठा था। पूर्व प्रधान की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चायल तहसील के औधन गांव निवासी मतलूब फरीदी (65) पुत्र महबूब पूर्व प्रधान थे। मंगलवार क सुबह वह घर पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि अचानक पेट और सीने में दर्द उठने के बाद वह कराह उठे। आनन-फानन घर-परिवार के लोग घरेलू उपचार करने के बाद जब तक अस्पताल ले जाते पूर्व प्रधान की सांसे थम चुकी थी।
परिजनो का कहना है कि ठंड लगने से पूर्व प्रधान की मौत हुई थी। देर शाम परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि दोपहर तेज धूप के साथ सुबह-शाम की ठंड कातिल बनी हुई है। ठंड की चपेट में आकर लोग मौत के गाल में समा रहे है।