फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

आबादी से दूर मनौरी ओवरब्रिज निर्माण को भरी हुंकार

Mon, 18 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 18 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग मनौरी में प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माणस्थल को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। बाजार से दूर ओवरब्रिज निर्माण की मांग करते हुए व्यापारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। डीएम को ज्ञापन देकर आबादी से दूर ओवरब्रिज और बाईपास सड़क की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि मनौरी बाजार होकर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग गुजरा है। ट्रेनों के गुजरने के दौरान क्रासिंग पर बैरियर बंद होने से जाम की समस्या नासूर बनी है। इस समस्या के समाधान के लिए बरसों से लोग ओवरब्रिज की मांग करते रहे हैं। अब मनौरी में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पर, सर्वे होते ही व्यापारियों ने इसके निर्माणस्थल को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों की मांग हैै कि भरवारी की तरह मनौरी में भी बाईपास सड़क का निर्माण कराकर आबादी से दूर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। क्योंकि यदि आबादी से होकर ओवरब्रिज बनाया जाएगा, तो पूरी बाजार का भूगोल बदल जाएगा।
विज्ञापन


हजारों दुकान, मकान का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। सैकड़ों परिवार बेघर और बेगार को जाएंगे। आबादी से दूर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर लामबंद हुए व्यापारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट आकर हुंकार भरी। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बस्ती से दूर ओवरब्रिज और बाईपास सड़क निर्माण की मांग की। डीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस मौके पर राधेश्याम केसरवानी, कैलाशचंद्र केसरवानी, गुलाम हुसैन, मोहनलाल, जीतेंद्र केसरवानी, श्याम सुंदर, रवि केसरवानी, योगेश केसरवानी, भानु केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed