{"_id":"0693c82a9b8a146eae30a147235f503d","slug":"kaushambi-news-hindi-news-497","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने ली दो की जान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाबा में पछुआ हवा के साथ ठंड का कहर बरपना शुरू हो गया है। शीतलहर के साथ अचानक बढ़ी ठंड लोगों के जान की दुश्मन बनी हुई है। रविवार की रात मंझनपुर के हिसामपुर और सिराथू के मीरापुर गांव अधेड़ की ठंड लगने से मौत हो गई। मौसम के एका-एक बदले मिजाज के साथ ठंड ने फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। गलनभरी ठंड की चपेट में आने से मौतों का सिलसिला जारी है। अधेड़ों की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मंझनपुर तहसील के हिसामबाद गांव निवासी मोहम्मद शरीफ (40) पुत्र लल्लन रविवार को बेटे की सगाई के लिए चित्रकूट गया था। रात घर लौटने पर उसकी तबियत अचानक बिगड गई। रास्ते मे ही कड़ाके ठंड ने उसे आगोश में ले लिया। सीने और पेट में उठे असहनीय दर्द को वह सहन नहीं कर सका। जब तक घर वाले इलाके लिए अस्पताल लेकर पहुंचते रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। इसी तरह सिराथू तहसील क्षेत्र के मीरापुर शाहजादपुर गांव निवासी सम्पत लाल किसान है।
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम वह खेत की ओर गया था। रात अचानक ठंड लगने से उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गई। परिजनों के घरेलू उपचार के दौरान अधेड़ की सांस थम गई। बता दें कि घने कोहरे के साथ मौसम के बदले मिजाज के साथ बढ़ी ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। दो दिन से धूप नहीं निकलने से लोग दिनभर घरों में दुबके रहते है। गलनभरी ठंड से मौत का सिलसिला जारी है। दो दिन के भीतर चार लोग ठंड की चपेट में आकर जान गवां चुके है।