फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

बसपाइयों ने धूमधाम से मनाया मुखिया का जन्मदिन

Fri, 15 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 15 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बसपाइयों ने पार्टी की मुखिया मायावती का 60 जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। कल्याणकारी दिवस के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंझनपुर में पूर्वमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। दावा किया कि इस बार प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन


पार्टी मुखिया एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 60 वां जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। ओसा पार्टी कार्यालय में जुटे हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि बसपा ही एक ऐसा दल है, जिसके शासनकाल में प्रदेश का समग्र विकास हुआ है। समाज के सभी वर्गों केे गरीब, मजलूमों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश की गई थी। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को कोसा।
विज्ञापन


कहा कि आज हालात इतने खराब हैं कि चोरी, लूट, हत्या जैसी वारदातें रोज का किस्सा बन गई हैं। निशाना साधा कि लैपटाप, साड़ी, पेंशन, आवास आदि योजनाओं के नाम पर सिर्फ धनादोहन किया जा रहा है। सपा के साथ ही उन्होंने भाजपा पर अच्छे दिन के नारे की भी चुटकी ली। कहा कि सब्जबाग दिखाकर भाजपा ने लोकसभा में वोट ले लिया। पर, अच्छे दिन आने के नाम पर लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मनमानी का खामियाजा इन दोनों पार्टियों को विधानसभा चुनाव 2017 में भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और अभी से चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इससे पहले जहां कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। बसपा के अन्य नेताओं ने पार्टी की नीतियों और शासनकाल की उपलब्धियों का बखान किया। मौके पर चायल विधायक आसिफ जाफरी, जिलाध्यक्ष हरिलाल बौद्ध, पूर्व जिपं अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, भानुप्रताप कुशवाहा, मानसिंह पटेल, मूलचंद्र विश्वकर्मा, आनंद मोहन सिंह पटेल, मतेश सोनकर, भुल्लन लोधी, नरेंद्र साहू, भोलानाथ, चंद्रशेखर पटेल, सुरेश साहू, महेश चौधरी, परवेज अंसारी, गिरीश पासी आदि मौजूद रहे।


 करारी के बंधवा रसूलीपुर गांव में हफ्तेभर पहले करंट लगने से मां-बाप की मौत से यतीम हुए बच्चों को बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन के मौके पर पूर्वमंत्री इंद्रजीत सरोज और अन्य बसपाइयों ने आर्थिक मदद मुहैया कराई। पूर्वमंत्री ने मृत दंपति के सभी बच्चों को ढांढस बंधाया कि उनकी सभी तरह से पूरी मदद की जाएगी। बता दें कि 6 जनवरी को बंधुरी रसूलीपुर गांव के लल्लन (40) और उसकी पत्नी सीमा देवी की करंट लगने से मौत हो गई थी। इससे उसके 6 बच्चे आरती (16), सोनू (13), सोनी (11), मोनी (8), रिंकी (5) और पिंकी (3) यतीम हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed