फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

चाकू के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 05 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 05 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
सैनी इलाके की एक विवाहिता के साथ सोमवार रात पड़ोसी युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि वारदात से अवगत कराने पर पुलिस ने डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी ने एसओ सैनी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का एक युवक नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है। घर में उसकी पत्नी सास-ससुर के साथ रहती है। बताया कि आधी रात दीवार फांदकर पड़ोस का ही एक युवक घर में कूद गया। चाकू दिखाकर उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह शोर मचाने लगी। इस पर सास-सुसर की भी नींद खुल गई। वहीं ग्रामीणों को भे आते देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मंगलवार सुबह विवाहिता सैनी कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान विवाहिता मंझनपुर जिला मुख्यालय पहुंची। इसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर घटना और पुलिस के कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की। एसपी ने कोतवाली प्रभारी सैनी को आरोप की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed