{"_id":"8c2a7c7b65cf5d4588eb6edecc8e6f1f","slug":"kaushambi-news-hindi-news-386","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे विकास कार्य मनरेगा मजदूर करेंगे पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे विकास कार्य मनरेगा मजदूर करेंगे पूरा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने के साथ ही श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए जनपद में 21 से 28 दिसंबर तक मनरेगा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान मनरेगा मजदूरों से तालाबों, नालियों की खुदाई और जमीन समतलीकरण जैसे काम कराए जाएंगे। कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को बैठक करके प्रभारी डीएम सीडीओ ने इसकी रूपरेखा तय की। बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम रोजगार सेवकों को इसकी जिम्मेदारी दी।
मनरेगा दिवस के आयोजन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम सीडीओ डॉ.अरविंद चौरसिया ने बैठक की। इस दौरान मनरेगा योजना से अधूरे पड़े विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही 21 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मनरेगा दिवस की रूपरेखा बनाई गई। मनरेगा से जुडे़ सभी कार्यो की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को जाबकार्डधारक मजदूरों से अधूरे पड़ी तालाब की खुदाई, नाली निर्माण और जमीन समतलीकरण का काम कराने का निर्देश दिया। कहा कि इससे मनरेगा से होने वाले अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। वहीं मजदूरों को रोजगार भी मुहैया होगा। इस मौके पर श्रम रोजगार उपायुक्त रविशंकर राय, खंड विकास अधिकारी चायल मीरा गुप्ता, दुर्योधन कुमार, शरद कुमार श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, ओपी मिश्र आदि मौजूद रहे।