फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

कानेमई का चुनाव निरस्त कराने को गरजे ग्रामीण

Wed, 16 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 16 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
कड़ा ब्लाक के कानेमई गांव में प्रधान पद के आधे से अधिक प्रत्याशियों ने मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग की है। बुधवार को प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कड़ा ब्लाक के कानेमई गांव में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। प्रधान पद की प्रत्याशी पुष्पा देवी, बांकेलाल, सोहनलाल, गोरेलाल, कमलेश कुमार, सुरेश पांडेय, हरिश्चंद्र, फूलचंद्र की मानें तो 13 दिसंबर को मतगणना के दिन जब कानेमई गांव की मतपेटिका स्ट्रांगरूम से गिनती के लिए ले आई गई, तो उनकी सील टूटी हुई थी। उन लोगों ने इसकी शिकायत आरओ से की थी, लेकिन उन्होंने इसकी कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


उसी दिन एसडीएम और दूसरे दिन डीएम से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने से भड़के प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कानेमई गांव में प्रधान पद के हुए चुनाव को निरस्त कराकर पुर्नमतदान और प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed