फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

प्रेमिका से मिलने आए युवक बनाया बंधक

Tue, 15 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 15 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने चरवा आए बहराइच के एक युवक को सोमवार रात बंधक बना लिया गया। रातभर कमरे में बंद रहे युवक को सूचना मिलने पर पुलिस ने छुड़ाया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बहराइच के रहने वाले आशाराम यादव की दोस्ती अनचाही मोबाइल काल के माध्यम से चरवा क्षेत्र की एक विवाहिता से हो गई थी। करीब सालभर से दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। बातों ही बातों में युवक विवाहिता को चाहने लगा।
विज्ञापन


प्रेम में अंधा युवक सोमवार उससे मिलने गांव पहुंच गया। गांव पहुंचने के बाद उसने युवती के मोबाइल पर काल की। हालांकि मोबाइल युवती के बजाय उसके परिवार के किसी सदस्य ने उठा लिया था। उसने बहाने से युवक को घर बुलाया और कमरे में बंद कर दिया है। गांव के लोगों को भी इसकी भनक लग गई। लोग युवक के साथ रात में किसी अनहोनी होने की आशंका से भयभीत हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। गांव में दूसरे जनपद के युवक के बंधक होने की सूचना लगते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक को थाने ले गई। एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवक के घरवालों को भी घटना की जानकारी देकर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed