{"_id":"614a7319f57f8fb858eb775d20d9ec75","slug":"kaushambi-news-hindi-news-373","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे के साथ चले ईंट-पत्थर, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे के साथ चले ईंट-पत्थर, छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी हैंडपंप पर कब्जा और चहारदीवारी गिराए जाने को लेकर शुक्रवार की शाम रामपुर मडूकी गांव के दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच लाठी-डंडे के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। इस हमले में दोनों पक्ष के 6 लोग जख्मी हुए हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर मारपीट थमी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुल 18 लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। घटना से गांव में तनातनी बनी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मडूकी गांव में विपिन और देशराज के घर के बीच में सरकारी हैंडपंप लगा है। विपिन की मानें तो पड़ोसी हैंडपंप पर कब्जा करने के लिए चहारदीवारी का निर्माण करा रहा था। शुक्रवार की शाम उसने हैंडपंप को चहारदीवारी के भीतर करने का विरोध किया, तो पड़ोसी और उसके घरवाले भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तकरार होती देख दोनों पक्ष के अन्य लोग भी लाठी-डंडे लेकर जुट गए। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट और पथराव की इस घटना में विपिन, कालीचरण, फूलचंद्र और दूसरे पक्ष के देशराज, सोनू, गुड्डू आदि घायल हो गए। दो परिवारों के बीच मारपीट होती देख गांव में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से सहमे गांव के किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
साथ ही खुद भी गांववालों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया। गांववालों के बीच बचाव करने पर मारपीट की घटना शांत हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने हमले में जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली आकर एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। विपिन ने हैंडपंप कब्जे का आरोप पड़ोसी पर लगाया है। वहीं पड़ोसी ने विपिन के ऊपर चहारदीवारी गिराने का इल्जाम लगाया। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर कुल डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना से दोनों पक्ष में तनातनी बनी है। कोतवाल रज्जनलाल ने बताया कि घटना की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।