फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सिराथू और कड़ा में बिके 1416 पर्चे

Fri, 20 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 20 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
सिराथू/कड़ा (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सिराथू और कड़ा ब्लाक में होने वाले निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पर्चा खरीदने को दिनभर गहमागहमी रही। दूसरे दिन प्रधान पद के लिए कड़ा में 199 और सिराथू में 292 पर्चे खरीदे गए। दो दिन में इन दोनों ब्लाक में अब तक प्रधान पद के लिए कुल 1416 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी के कड़ा ब्लाक की 65 और सिराथू ब्लाक के 97 ग्रामसभा में प्रधान पद के लिए तीसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होना है। इन दोनों ब्लाकों में बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। आरओ कड़ा आरके निरंजन ने बताया कि दूसरे दिन प्रधान पद के 199 और सदस्य पद के 302 पर्चे बेचे गए हैं। वहीं आरओ सिराथू डॉ एसपी पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिराथू ब्लाक में प्रधान पद के 292 और सदस्य पद के 827 पर्चों की बिक्री हुई। दो दिनों में अब तक इन दोनों ब्लाकों में प्रधान पद के 1416 पर्चे बेचे जा चुके हैं। कड़ा और सिराथू में नामांकन 21 नवंबर से होगा।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चायल और नेवादा ब्लाक की 103 ग्रामसभाओं में होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामाकंन शुरू हो गया है। पहले दिन दोनों ब्लाकों में प्रदान पद के लिए कुल 637 नामांकन हुए। वहीं सदस्य पद पर 172 पर्चे दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चायल और नेवादा ब्लाक में प्रधान और सदस्य पद के लिए दूसरे चरण में एक दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को नामांकन शुरू हो गया। नामाकंन शुक्रवार को भी होगा। पहले दिन चायल ब्लाक की 29 ग्रामसभाओं के प्रधान पद के 229 और सदस्य पद के लिए 80 लोगों ने आकर अपना नामांकन किया। इसी तरह से नेवादा ब्लाक की 74 ग्रामसभाओं में प्रधान पद के 408 और सदस्य पद के लिए 80 लोगों ने पहले दिन नामांकन किया। नामांकन के लिए सुबह से ही दोनों ब्लाकों में खासी गहमागहमी रही।

 प्रधानपद के उम्मीदवार तो समर्थकों के साथ ब्लाक में पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान भीड़ लाकर प्रधान पद के प्रत्याशियों ने लोगों को अपनी ताकत भी दिखाने की कोशिश की। चायल और नेवादा ब्लाक में दो दिनों तक दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों की जांच 21 और 22 नवंबर को होगी। 23 नवंबर को पर्चा वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा।

 पंचायत चुनाव के पहले चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक की 121 ग्रामसभाओं में 28 नवंबर को मतदान होना है। इन दोनों ब्लाकों में 16 और 17 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। दोनों ब्लाक में प्रधान पद के 1200 से अधिक नामांकनपत्र जमा किया गया था। 18 और 19 नवंबर को नामांकनपत्रों की जांच की गई। इस दौरान मंझनपुर ब्लाक की 59 ग्रामसभाओं के लिए प्रधान पद पर जमा किए गए 584 पर्चो में  दो नामांकनपत्र अभिलेखों की गड़बड़ी के कारण निरस्त हो गया। वहीं सदस्य पद पर 47 पर्चे निरस्त हो गए।

इसी तरह से मूरतगंज ब्लाक की 61 ग्रामसभाआें मे प्रधान पद के 653 जमा किए गए पर्चों में एक और सदस्य पद के 72 पर्चे निरस्त हो गए हैं। आरओ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रपत्रों गड़बड़ी होने की वजह से पर्चे निरस्त हुए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक में न्याय पंचायत वार काउंटर बनाए गए हैं।

  कौशाम्बी के मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक की 121 ग्रामसभाओं में पहले चरण में पंचायत चुनाव होगा। इसके लिए प्रत्याशियों के दाखिल किए गए पर्चों की जांच की गई। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराकर पर्चे निरस्त किए जाने की मांग भी हुई। बृहस्पतिवार को मंझनपुर की भेलखा ग्रामसभा के अनिल कुमार ने आरओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके गांव की रहने वाली प्रधानपद की प्रत्याशी सावित्री देवी का नाम भेलखा और बरौला ग्रामसभा की मतदाता सूची में दर्ज है। इसमें से उन्होंने भेलखा ग्रामसभा से प्रधानपद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया है। आरओ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिन प्रत्याशियों के लिए आपत्ति हुई है। उनकी जांच कराई जा रही है।

जिले मे चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि की जांच के लिए व्यय निरीक्षकाें की तैनाती कर दी गई है। कलक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने निर्वाचन से जुडे़ सभी अधिकारियाें की बृहस्पतिवार को बैठक लेते हुए व्यय निरीक्षकाें की तहसीलवार तैनाती की। इसमें मंझनपुर तहसील में बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक लेखाधिकारी मिर्जा काफिल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी विजय सिंह को सिराथू और जिला पंचायत में तैनात लेखाधिकारी रामभजन दूबे को चायल तहसील की जिम्मेदारी दी गई है। व्यय निरीक्षक तहसीलवार रजिस्टर बना कर बाउचर सहित लेखा उपलब्ध कराएंगे।


 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधानपद और सदस्य पद के प्रत्याशी मतदान और मतगणना केंद्र से 100 मीटर दूरी पर रहेंगे। बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्राें पर रहने वाले अभिकर्ता और मतदाता मोबाइल और पानी की बोतल आदि नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed