{"_id":"016660d8f904efad980926be54f1e725","slug":"kaushambi-news-hindi-news-269","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता और लेखपाल में हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता और लेखपाल में हुई हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर तहसील में तैनात लेखपाल और स्थानीय एक रसूखदार सपा नेता में बृहस्पतिवार की शाम झगड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। इससे तहसील में घंटे भर तक अफरातफरी मची रही। सूचना पर एएसपी, एसडीएम, सीओ समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं लेखपाल ने सपा नेता और उनके साथ रहे लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
दूसरे पक्ष ने भी लेखपाल के खिलाफ एक महिला से अभद्रता करने का इल्जाम लगाते हुए तहरीर दिलाई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के साथ अफसर भी मौजूद थे।
मंझनपुर में ओमप्रकाश गुप्ता लेखपाल पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार की शाम वह तहसील में ही था तभी वहां स्थानीय एक सपा नेता दर्जनभर लोगों के साथ पहुंचे और उससे किसी कागजात पर रिपोर्ट लगाने को कहा। उसने बगैर जांच अभिलेख पर रिपोर्ट लगाने से इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि कहासुनी के साथ ही इनके बीच मारपीट भी शुरू हो गई। लेखपाल की मानें तो सपा नेता और उनके साथ रहे लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट होती देख तहसील में मौजूद कर्मचारियों के अलावा आसपास के अन्य लोग भी जुट गए। बवाल की सूचना पर एएसपी, एसडीएम, सीओ, मंझनपुर कोतवाल भी पहुंचे।
तनातनी के मद्देनजर तहसील में कई थानों की फोर्स बुला ली गई। करीब घंटेभर तक अफसर दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत करते हुए प्रकरण को समझने की कोशिश करते रहे। वहीं घटना की जानकारी होते ही लेखपाल संघ के लोग भी पहुंच गए। हमले पर आक्रोश जताते हुए लेखपाल मारपीट करने वालों पर एफआईआर की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
यही नहीं लेखपाल ओमप्रकाश ने सपा नेता और उनके साथ रहे लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी लेखपाल पर एक महिला के साथ अभ्रदता करने का आरोप लगाया और उसके शिकायतीपत्र थाने में दिला दिया है। मामले में एएसपी ओपी पांडेय ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।