फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

भीखा गर्ग का पुरा में 10 दिनों से अंधेरा

Thu, 15 Oct 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 15 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
तार टूटकर गिरने से कौशाम्बी के भीखा गर्ग का पुरा गांव में 10 दिनों से बत्ती गुल है। गांववालों को जहां रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। वहीं नलकूप ठप होने से धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई नहीं होने से किसान परेशान हैं। शिकायत के बाद भी टूटकर लटक रहे तार को दुरूस्त नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के भीखा गर्ग का पुरा गांव में बिजली आपूर्ति गोपसहसा उपकेंद्र से होती है। सप्लाई के लिए कई साल पहले खींची गई विद्युत लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। जो आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। अभी 10 दिन पहले भी तार टूटकर गिर गया था। जिसकी चपेट में आने से विन्देश्वरी प्रसाद, रामचंद्र और मानसिंह के एक-एक जानवरों की मौत भी हो चुकी थी। तार टूटकर गिरने और इसकी चपेट में आकर मवेशियों की मौत की सूचना देने पर सप्लाई बंद कर दी गई थी। गांव के रहने वाले छोटू तिवारी, कालिका प्रसाद, धीरेंद्र कुमार दूबे, अभिमन्यु, लवकुश कुमार दूबे, बुधराम पाल आदि ने बताया कि 5 अक्तूबर की रात से तार टूटकर गिरा है।
विज्ञापन


 इसकी जानकारी उपकेंद्र के अवर अभियंता और एसडीओ को दी जा चुकी है। हादसे के बाद भी अब तक गांव में बिजली विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया। इससे अब भी टूटा हुआ तार पड़ा हुआ है। वहीं पूरे गांव की बत्ती गुल है। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांववालों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत को किसानों को हो रही है। बिजली नहीं मिलने से उनके नलकूप खिलौना बने हैं। उधर, दो महीने से बारिश भी नहीं हुई है। वहीं नलकूप ठप होने से किसान धान की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। वहीं पानी के अभाव में लोग सरसों, आलू, मटर, मसूर आदि की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं। इसका किसानों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed