{"_id":"932a703610296792d35ad83167b481ef","slug":"kaushambi-news-hindi-news-210","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान में बना मकान नायब ने कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान में बना मकान नायब ने कराया ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
नेवादा ब्लाक के ककरहाई चिरारी गांव में खलिहान पर बने मकान को बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने जेसीबी से जमींदोज करा दिया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई देख गांव के अन्य भू-माफियाओं के होश उड़ गए। नायब तहसीलदार ने एसओ सरायअकिल को भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
चायल तहसील क्षेत्र के ककरहाई चिरारी गांव निवासी तूफानी लाल पुत्र श्यामलाल ने गांव के बगल खलिहान की खाली पड़ी जमीन पर जबरन कब्जा करते हुए मकान निर्माण करा लिया। ग्रामीणों ने अवैध कब्जे का विरोध करते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हल्का लेखपाल से मामले की जांच कराने के बाद बुधवार को उपजिलाधिकारी चायल ने नायब तहसीलदार श्यामकुमार को खलिहान की जमीन पर बने मकान को ध्वस्त कराने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षकों की टीम और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और खलिहान पर बने मकान को जमींदोज कराया। एसडीएम ने एसओ सरायअकिल को कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। तहसील प्रशासन की कार्रवाई देख गांव के अन्य भू-माफियाओं के होश उड़े रहे।
नेवादा ब्लाक के ककरहाई गांव स्थित परिषदीय स्कूल के सामने गंदगी देख नायब तहसीलदार भड़क गए। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान और स्कूल के प्रधानाध्यापक को बुलाकर गंदगी को साफ कराने का निर्देश दिया है। चेताया कि गांव के साथ स्कूल को भी स्वच्छ और साफ सुथरा रखा जाए।