फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

दोआबा में नहीं थम रहा है डेंगू, बुखार का कहर

Wed, 14 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 14 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
दोआबा में बुखार और डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात भी कथित डेंगू से चायल क्षेत्र के टिकरी गांव के एक अधेड़ की तबीयत बिगड़ गई। नाजुक दशा में उसे इलाहाबाद  में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बुखार के कारण गांव-गांव में लोग पीड़ित हैं। सबसे ज्यादा कहर चायल क्षेत्र में है। जहां पखवारेभर के भीतर 10 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा बेफिक्र बना हुआ है।
विज्ञापन

 
मानसून के दौरान बारिश नहीं होने और अक्तूबर महीने में भी तीखी धूप और उमस के कारण लोगों पर इस साल बीमारियों का कहर टूट रहा है। कौशाम्बी में तो महीने भर से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। इसके अलावा चायल इलाके में डेंगू ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसी क्षेत्र के टिकरी (पुरामुफ्ती) गांव के रहने वाले मोहम्मद शमीम (50) पुत्र मोहम्मद इदरीश की मंगलवार की रात तबीयत नाजुक हो गई। घरवालों के मुताबिक शमीम 10 दिनों से बुखार से पीड़ित है। स्थानीय एक चिकित्सक से उसका इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन


रात में अचानक हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने डेंगू की आशंका जाहिर करते हुए उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घबराए परिवार के लोग उसे लेकर जाकर इलाहाबाद के बेली हास्पिटल में भर्ती कराया है। बता दें कि शमीम के अलावा गांव के करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग बुखार की जद में हैं। इसके अलावा चायल, सिंहपुर, अजमतगंज, सिराथू के ननमई,  आदि कई गांवों में भी पखवारेभर से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। इतना ही नहीं बुखार के कारण ननमई के जैलभ (6), चायल की सलोनी (12), दुलारी देवी (15),  बहुगरा की प्रियंका (15), रोही गांव के डिक्कन (50), सिंघवल के पिंटू (20), गुलामीपुर की नीलम श्रीवास्तव (40) आदि की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed