फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मइया कइसे के दर्शन पाऊं दूर तेरो मंदिरवा...

Tue, 13 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना दोआबा में विधि-विधान से की गई। उपासना के लिए पंडालों में विद्वानों द्वारा मां की मर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई तो घरों में कलश स्थापित कराया गया। इस दौरान घंट-घड़ियाल की गूंज और धूप, दीप, नैवेद्य की सुगंध से नगर से लेकर गांव तक जिले का माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


बता दें कि जगत जननी मां दुर्गा के नौ अवतार हुए हैं। नवरात्रि नौ दिनों में उनके अलग स्वरूप की आराधना की जाती है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां भगवती के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। आराधना के लिए जिले के सभी कस्बो और गांवों में सजाए गए पूजा पंडालों में विद्वानों द्वारा मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके बाद उपासना की गई। पंडालों के अलावा घरों में भी भक्तों ने कलश स्थापित कराकर माता रानी की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


 शक्तिपीठ कड़ा धाम समेत सभी देवी मंदिरों में भी पूरी आस्था और विश्वास के साथ भवानी की पूजा की गई। देखा गया कि सभी पंडालों और मंदिरों में सुबह से ही पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ मां का पूजन किया और पुण्य की कामना की। इस दौरान जनपद का माहौल ममतामई मां की भक्ति में डूबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed