फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

रक्सराई गांव में चार दिनों से नहीं है बिजली

Mon, 12 Oct 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 12 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
ट्रांसफार्मर फुंकने से सरायअकिल के रक्सराई गांव में चार दिनों से बिजली गुल है। आपूर्ति ठप होने से जहां लोगों को गर्मी और उमस के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं नलकूप नहीं चलने से किसानों की खेती भी चौपट हो रही है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीण परेशान हैं। अफसरों की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा भी किसी रोज फूट सकता है। चायल तहसील क्षेत्र के रक्सराई गांव में बिजली की आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात जैसे ही बिजली आपूर्ति हुई, तेज आवाज के साथ फुंक गया। तभी से पूरे गांव की बत्ती गुल है। चार दिन से रात अंधेरे में गुजारने वाले ग्रामीण गर्मी के कारण भी परेशान हैं। गांव के रहने वाले कामता प्रसाद, भीमराज सिंह, विनोद अग्रहरि, मदन मोहन शुक्ला, राजा कुशवाहा आदि ने बताया कि गांव में 100 से अधिक कनेक्शनधारी हैं।
विज्ञापन


कनेकव्शनधारियों की संख्या को देखते हुए गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर काम नहीं कर पा रहा है। लोड अधिक होने की वजह से आए दिन यह ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। गांव वालों की मानें तो शुक्रवार को ही ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी एक्सईएन और अवर अभियंता को दे दी गई थी। पर, किसी ने ध्यान नहीं दिया। ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं कराए जाने की वजह से गांव में अंधेरा पसरा हुुुआ है। इसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। रात में बिजली नहीं मिलने से जहां गांववाले ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा अन्य कामकाज पर भी फर्क पड़ रहा है। बिजली नहीं मिलने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। सिंचाई के अभाव में उनकी फसल चौपट हो रही है। 24 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने का शासनादेश होने और शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में गुस्सा है। गांव के लोगों ने 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाए जाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed