फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मुकदमे से बचने को दांव पर लगा दी पत्नी की आबरू

Mon, 07 Sep 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 07 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
गबन के मुकदमे से बचने के लिए कोखराज इलाके के एक युवक ने अपनी पत्नी को मोहरा बना लिया है। उसने पत्नी से ठगे गए युवकों की पैरवी करने वाले उनके भाई के खिलाफ बलात्कार की तहरीर पुलिस को दिलवा दी है। इसे लेकर पीड़ित परिवार परेशान है। भुक्तभोगियों ने इसकी शिकायत सोमवार को एएसपी से की है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के बलिहांवा गांव निवासी शिवचंद्र और रामचंद्र ने बताया कि वे दोनों सगे भाई हैं। क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले जालसाज ने उन लोगों से एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए हैं। अब वह न तो नौकरी दिला रहा है और न ही रुपये वापस कर रहा है। पैसे मांगने पर जालसाज उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। ठगी का शिकार हुए युवकों की मानें तो उन्होंने अभी हाल ही में इसकी शिकायत कोखराज थाने के साथ ही एसपी और एएसपी से की है। पढ़ा लिखा होने के नाते भाई सियाराम मामले की पैरवी कर रहा है।
विज्ञापन


 पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की तो जालसाज फंसने के डर से आपा खो बैठा। खुद को बचाने के लिए उसने अपनी पत्नी से पैरवी कर रहे सियाराम के खिलाफ दुराचार की तहरीर पुलिस को दिलवा दी है। अब पुलिस सियाराम को भी परेशान कर रही है। इससे भुक्तभोगी पक्ष त्रस्त है। एएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में ठगे गए युवकों ने जांच के बाद भी भाई के खिलाफ किसी तरह का कोई मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय ने कोखराज एसओ को मामले की जांच कर आख्या देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed