{"_id":"3845f16adf64092feefdaf24c9a123fe","slug":"kaushambi-news-hindi-news-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मादपुर गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह वह अपने निजी नलकूप की बिजली आपूर्ति ठप होने पर खंभे पर फ्यूज बांधने के लिए चढ़ा था। हादसा देख खेतों में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते घर वाले नलकूप पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मादपुर गांव निवासी शेष नारायण पांडेय ने निजी नलकूप लगा रखा है। नलकूप की देखभाल बेटा संजय पांडेय (20) करता था। शनिवार रात अचानक नलकूप की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस पर सुबह संजय ने चेक किया तो पाया 11 हजार वोल्टेज बिजली के तार का फ्यूज कटा था। उस समय आपूर्ति ठप थी। यह देख वह फौरन खंभे पर फ्यूज जोड़ने के लिए चढ़ गया। मदक इसी दौरान अचानक बिजली की आपूर्ति चालू हो गई। इससे युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से भस्म हो गया। हादसा देख खेतों में मौजूद गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही युवक के परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिना उपकेन्द्र कर्मियों को सूचना दिए युवक खंभे चढ़कर बिजली की खराबी ठीक कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।