फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Case registered against unidentified driver in toll plaza tanker blast incident; condition of

Kaushambi News : टोल प्लाजा टैंकर ब्लास्ट मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज, घायलों की हालत नाजुक

Sat, 27 Jun 2026 06:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 06:57 PM IST
सार

कौशाम्बी के कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जब एक एलपीजी गैस टैंकर ने लापरवाही से टोल लेन में टक्कर मार दी, जिससे गैस रिसाव के बाद भयंकर आग लग गई। इस दुर्घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए और टोल प्लाजा का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Kaushambi News: Case registered against unidentified driver in toll plaza tanker blast incident; condition of
गैस टैंकर में धमाके के बाद लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कौशाम्बी के कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एलपीजी गैस टैंकर की लापरवाही से हुई टक्कर के बाद भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में टोल प्लाजा के एक कर्मचारी आलोक सिंह की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। पुलिस ने इस मामले में एलपीजी गैस टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार, 26 जून को सुबह लगभग 06:35 बजे हुई। एलपीजी गैस टैंकर (रजिस्ट्रेशन नंबर CG07BQ2524) के चालक ने कोखराज टोल प्लाजा की टोल लेन में लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गैस का रिसाव हुआ और देखते ही देखते भीषण आग लग गई।

विज्ञापन

इस अग्निकांड में कोखराज टोल प्लाजा का संपूर्ण भाग जलकर नष्ट हो गया। यहां पर खड़ी 15 बाइक, एक चार पहिया वाहन और टोल पर लगे सभी उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हादसे में टोल प्लाजा पर कार्यरत आलोक सिंह, हीरमणि सिंह, कृष्णापाल मौर्या, अतुल कुमार मिश्रा समेत एक राहगीर अनिल कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल, मंझनपुर भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान आलोक सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा मैनेजर अनूप कुमार पांडेय ने इस संबंध में कोखराज थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 281, 106(1), 125(b) और 324(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक शाह आलम खान को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed