फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Both soldiers involved in gang of thugs suspended

Kaushambi News: ठगों के गैंग में शामिल दोनों सिपाही किए गए निलंबित

Thu, 16 Jul 2020 08:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi News: Both soldiers involved in gang of thugs suspended
demo pic - फोटो : Demo Pic
शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल सिंघिया चौकी के दोनों सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इन पर लगे आरोपों की जांच संबंधित सीओ को सौंपी गई है। हालांकि पीड़ित को सुबह से शाम तक कोतवाली में बैठाए रखने और उससे जबरन सुलहनामा लिखवाने वाले कोतवाल के खिलाफ अभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसपी ने करारी में रहे उपनिरीक्षक विनोद पांडेय को भी कथित वसूली के पुराने मामले में वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड कर दिया है।  
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के फरीहा थाना स्थित गढ़िया खास गांव निवासी रामवकील पुत्र अजब सिंह ने बताया कि दोस्तों के जरिए कुछ दिन पहले फोन पर उसकी बात महेवाघाट क्षेत्र के सरसवां निवासी शुभम पांडेय से हुई थी। तब शुभम ने कहा था कि वह मैरेज ब्यूरो चलाता है। शादी कराने का झांसा देकर चार जुलाई को शुभम ने रामवकील को ओसा चौराहा बुलाया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसे कोखराज इलाके के बालकमऊ गांव ले गया। वहां मोनू पुत्र रामराज के घर पर लड़की दिखाई गई। बातचीत तय होने के बाद जालसाजों ने पीड़ित रामवकील से 45 हजार रुपये नकद लिया व करीब इतनी ही कीमत का गहना खरीदवाया। फिर गांव के बाहर मंदिर में शादी की रस्म शुरू हुई। आरोप है कि इसी बीच पूर्व निर्धारित योजना के तहत सिंघिया चौकी के सिपाही अमित कुमार तथा बब्लू यादव वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सिपाहियों ने शादी रुकवाने के साथ ही रामवकील को गाली-गलौज कर गहने, नगदी दिलाए बिना भगा दिया। ग्रामीणों का साफ कहना है कि इन सिपाहियों का शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह से संपर्क है। ये ऐसा खेल कई बार कर चुके हैं।  हमेशा नगदी, गहने लुटने के बाद वर पक्ष पुलिस के डर से भाग खड़ा होता था।

इस बार रामवकील ने उसी रोज कोखराज कोतवाल को तहरीर दिया और मीडिया के संपर्क में भी आ गया। लिहाजा मजबूर होकर मंगलवार को पुलिस को आरोपी शुभम पांडेय, मोनू व इनके गैंग में शामिल महिला अनीता पत्नी अर्जुन सरोज निवासी अब्दुल्लागंज थाना कोखराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि कोतवाल ने छह जुलाई को पूरे दिन कोतवाली में बैठाए रखा था।


उससे जबरन सुलहनामा भी लिखवाया था। दोषी कोतवाल के खिलाफ अभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अमर उजाला ने इस पूरे मामले की खबर को बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने दोनों सिपाहियों को बुधवार रात ही सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed