फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: MP could not get the resolution of development, JIla panchaya member said – demolished my house ...

Kaushambi : विकास का संकल्प न दिला पाए सांसद विनोद सोनकर, जिला पंचायत सदस्य बोलीं- मेरा घर ढहवा दिया...

Tue, 26 Dec 2023 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

अगस्त में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उसी दौरान अध्यक्ष का विरोध करने वाली जिला पंचायत सदस्य (वार्ड 26) शायमा देवी के घर पर बुलडोजर चला था।

विज्ञापन
Kaushambi: MP could not get the resolution of development, JIla panchaya member said – demolished my house ...
जैतपुर पूरे हजारी गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बोलते सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैतपुर पूरेहजारी गांव में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर के स्वागत की औपचारिकता भी पूरी न हो पाई कि संग्राम छिड़ गया। जिला पंचायत सदस्य शायमा देवी बोल पड़ीं कि यही हैं मेरा घर ढहवाने वाले...। सांसद ने उनके पति पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। फिर मुर्दाबाद के नारे लगे और सांसद कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

विज्ञापन

अगस्त में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उसी दौरान अध्यक्ष का विरोध करने वाली जिला पंचायत सदस्य (वार्ड 26) शायमा देवी के घर पर बुलडोजर चला था। शायमा देवी का आरोप है कि प्रशासन ने सत्ता के इशारे पर कार्रवाई की। सोमवार को जब शायमा के गांव में ही आयोजन हुआ तो आक्रोश फूट पड़ा।

विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामबाबू मौर्य ने जैसे ही गांव की प्रधान विमला देवी के पति रामबाबू को मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर के माल्यार्पण के लिए बुलाया। उन्होंने इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि सांसद के कहने पर ही उनके भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार का घर गिराया गया है। शायमा जितेंद्र कुमार की पत्नी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाबू के इतना कहते ही सांसद ने माइक थाम लिया और आरोप लगाया कि पूर्व जिंप सदस्य ने उनसे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 50 लाख रुपयों की मांग की थी। इतना सुनते ही शायमा देवी बिफर पड़ीं। कहा कि जब सांसद पर आरोप लगा तो पैसे मांगने की बात कह रहे हैं। इन्होंने ही हमें बर्बाद किया। इतने में सांसद के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। इस बीच सांसद ने एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा से गांव में जल्द ही दूसरे स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही और कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed